हल्द्वानी: सारथी फाउंडेशन ने प्राइमरी पाठशाला में बड़े धूमधाम से मनाया बाल दिवस

आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा *बाल दिवस* के कार्यक्रम को प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर क्षेत्र हल्द्वानी में नन्हे मुन्ने बच्चों संग बड़े धूम धाम से मनाया गया।
बाल दिवस के अवसर पर आज सारथी फाउंडेशन समिति की पूरी टीम प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर क्षेत्र हलद्वानी पहुंची और स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों को चॉकलेट,बिस्कुट,और नमकीन देकर मनाया साथ ही बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाध्यापक श्रीमती चंपा पुरोहित जी एवं अध्यापिका श्रीमती चंपा जोशी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए।बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक नवीन पंत ने कहा कि हम सभी के लिए ये बच्चे भविष्य के इंजीनियर,डॉक्टर,वैज्ञानिकऔर जनसेवक भी है अगर आज हम इनके साथ बाल दिवस मनाने आए है तो कही न कही हम भी अपने बचपन को इन्ही के बीच में देखते हैं।
बच्चों को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा की ये बच्चे कल का भविष्य है और जब हम सब इनका वर्तमान सुधारने और अच्छी शिक्षा और संस्कार इनको देंगे तो तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा और तभी देश आगे बढ़ेगा।
आज के कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मदन मोहन जोशी,उमेश सैनी,प्रेमा जोशी,मनीष पंत,योगेश पांडे,राजेश पंत,राजेश भारद्वाज,नीलू नेगी,राधा तिवारी,दीप्ति चुफाल,दीक्षा पंत पांडे,आनंद आर्य,देवीदत्त सुयाल,संतोष गौड़,कैलाश चंद्र जोशी,हेमा जोशी,सोना तिवारी,गीता बेलवाल,मीना शाही,भगवती बिष्ट,गोविंद कश्यप,राधा टंडन,प्रेम सिंह पाती,हरीश भट्ट,रंजना जोशी,भावना पांडे, आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…