हल्द्वानी- लाचार चेहरा बनाकर गले से मंगलसूत्र पर हाथ साफ करती थी मुस्कान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाचार चेहरा बनाकर ई-रिक्शा में सवार होने वाली मथुरा निवासी मुस्कान टप्पेबाजी की शातिर वारदातों को अंजाम दे रही थी। मासूमियत का दिखावा कर वह महिलाओं के करीब बैठती और मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर देती थी। पुलिस ने उसे सोमवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

 

मंगलवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ब्रजधाम कॉलोनी मथुरा (यूपी) निवासी अमित और उसकी पत्नी मुस्कान ने फरवरी में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी मेघा जोशी और मार्च में मुखानी थाना क्षेत्र में दीपा खड़ायत के मंगलसूत्र पार कर लिए थे। टप्पेबाजी की घटनाओं का पता चलने पर पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद 27 अप्रैल को पुलिस ने रोडवेज स्टेशन के पास मे मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

मुस्कान ई-रिक्शे से जा रही महिलाओं को निशाना बनाती थी। वह गोद में बच्चे के साथ लाचार बन ई-रिक्शे में सवार होती थी। इसके उसमें बैठीं महिलाओं से सटकर बैठती थीं। मौका मिलने पर उनके गले से मंगलसूत्र काट लेती। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बेहद शातिराना अंदाज में वहां से बच निकलती थी।

आगरा का गैंगस्टर है मुस्कान का पति

 

मुस्कान का पति शातिर अपराधी है। उस पर गैंगस्टर लगा है। आगरा में उसके खिलाफ चेन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस आदि से जुड़ीं छह प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यूपी क्षेत्र में उसकी सक्रियता बनी रहती है। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कॉर्पियो से यहां आता था। पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने हल्द्वानी में हुई दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। वह पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आई है।

और पढ़े  हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…