उत्तराखंड स्थापना दिवस: PM मोदी ने सीएम धामी को पत्र भेज दी बधाई, खास संदेश में इन बातों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने लिखा कि कुछ वर्ष पहले बाबा केदार के चरणों में उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज यहां के लोगों का परिश्रम और संकल्प उस विश्वास को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास के लिए काम कर रही है। राज्य की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में एक दशक के दौरान काफी विस्तार हुआ है। कभी दुर्गम और दूरस्थ माने जाने वाले क्षेत्र आज विकास और सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।

 

उत्तराखंड में पर्यटन ने नए कीर्तिमान स्थापित
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने करीब 890 किलोमीटर लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। वहीं, 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा। देहरादून एयरपोर्ट के विस्तार, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन और पंतनगर एयरपोर्ट के विकास से हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है।

 

पत्र में प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने सीमावर्ती गांवों को देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत वहां पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हजारों होमस्टे के माध्यम से स्थानीय परिवारों की आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: गुरुकुल विवि के कुलसचिव पर जानलेवा हमला करने वाले छह कर्मचारी सस्पेंड, देहरादून परिसर किए गए अटैच

 

राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भी भेजा संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की अपेक्षा जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को देश का सांस्कृतिक हृदय बताया और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवभूमि की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास की उम्मीद जताई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…