देहरादून- 3 मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 विभागों में अलग-अलग 57 समूह-ग पदों पर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई को होनी थी। अब इसकी नई तिथि जारी की जाएगी।

आयोग ने तीन दिसंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत विधि सहायक के दो, शोध अधिकारी के एक, साहसिक खेल अधिकारी के चार, कैमरामैन व फोटोग्राफर के एक-एक, कनिष्ठ कैमरामैन के चार, मनोवैज्ञानिक के दो, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार के एक-एक, सर्वेक्षक के छह, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट और लाइनमैन के एक-एक और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 27 पद मिलाकर कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी थी।

 

देहरादून- 3 मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार

 

आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि तीन मई तय की थी लेकिन चार दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने इसके पीछे अपरिहार्य कारण बताते हुए जल्द ही नई तिथि जारी करने का आदेश जारी किया है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि ये पद अलग-अलग विभागों के अलग प्रकृति के हैं। 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने कई-कई पदों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एक परीक्षा संभव नहीं है। लिहाजा, तकनीकी तौर पर इसका निर्णय लेने के बाद जल्द तिथि जारी करेंगे। बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।

और पढ़े  हरिद्वार: बस की टक्कर से एयरफोर्स के जवान की मौत, गंगा स्नान के लिए UP से आए थे
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…