हल्द्वानी- दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में फरार मुकेश बोरा,पुलिस ने कुर्की का नोटिस किया चस्पा, ढोल बजाकर मुनादी कराई

हल्द्वानी- दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में फरार मुकेश बोरा,पुलिस ने कुर्की का नोटिस किया चस्पा, ढोल बजाकर मुनादी कराई

दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में 11 दिन से फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा के दोनों आवासों पर बुधवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया और पूरे इलाके में ढोल से मुनादी करवाई। कोर्ट से 82 एक्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के ऊंचापुल के हिम्मतपुर मल्ला स्थित आवास और धारी विकासखंड के च्यूरीगाड़ स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने कुर्की के नोटिस चस्पा किए। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस टीमों ने मुनादी करवाते हुए बोरा के दोनों आवासों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यदि 30 दिन के भीतर बोरा की गिरफ्तारी हो जाती है तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पुलिस रिकॉर्ड में मुकेश बोरा के नाम पर दो संपत्तियां दर्ज हैं। आरोपी की अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। बोरा की अन्य संपत्ति मिलने पर उसे भी कुर्की की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर कल होगी सुनवाई, रंगदारी और धमकी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…