लालकुआँ:- 12 दिन बाद भी नहीं हो पाई दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी “कांग्रेस ने उठाए पुलिस पर सवाल।

Spread the love

लालकुआँ:- 12 दिन बाद भी नहीं हो पाई दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी “कांग्रेस ने उठाए पुलिस पर सवाल।

लालकुआँ दुष्कर्म के मामले में बीते 12 दिन से फरार चल रहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 12 दिन बाद भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी ना होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने पुलिस पर उक्त मामले में गम्भीर ना होने का भी आरोप लगाया है।
यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं युवा कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई तब से महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, उत्पीड़न, जैस अपराध बड़े है। इन मामलों में सबसे ज्यादा भाजपा नेता शामिल पाएं गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आपराधिक घटनाओं में पर्दा डालने तथा आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि लालकुआँ में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बीते 12 दिन से फरार चल रहा है। लेकिन पुलिस उसे अभी पकड़ नहीं पाई है जो दुर्भाग्यपूर्ण की बात है । उन्होंने पुलिस पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द आरोपी मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार नही किया तो कांग्रेस चुप नही बैठेगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और पढ़े  देहरादून- SIR नोटिस का निपटारा करने बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, बैठक में दिए गए निर्देश

बाईट, हेमवती नन्दन दुर्गापाल युवा नेता।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *