हल्द्वानी: नैनीताल जिला आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 50 पेटी शराब बरामद।

हल्द्वानी: नैनीताल जिला आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 50 पेटी शराब बरामद।

हल्द्वानी: नैनीताल जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है जहां एक घर के छत से करीब 50 पेटी शराब बरामद किया है पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख के आसपास बताई जा रही है।
मामले में उक्त जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग, जनपद नैनीताल के संयुक्त अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर नैनीताल जिले के कटना नियर सुन्नी बैण्ड, थाना मुक्तेशवर तहसील धारी अंतर्गत एक मकान में छापामारी की गई जहां मकान के छत से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी ब्रांड की शराब बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि करीब 50 पेटी शराब मकान की छत के ऊपर रखी हुई थी मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राम सिंह लमगड़िया,निवासी-कटना का रहने वाला है इधर बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है वही पूछताछ में पता चला कि शराब को लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयोग की जानी थी. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों को शराब सप्लाई होनी थी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आबकारी विभाग के टीम लगातार जगह-जगह छापामारी अभियान चला रही है जिसके तहत आबकारी विभाग की टीम को कामयाबी मिली है.संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक खजान शर्मा देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मण्डलीय व जनपदीय प्रर्वतन दल के साथ गणेश राणा व कैलाश चन्द्र जोशी, मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…