पन्तनगर/लालकुआं: बैठक होली में महिलाओं ने मचाई धूम।

Spread the love

पन्तनगर/लालकुआं: बैठक होली में महिलाओं ने मचाई धूम।

पन्तनगर देशभर में होली की धूम मची हुई है रंगों के त्यौहार में पुरा देश सरोबार है वही एकादशी के बाद से कुमाऊँ में भी महिलाओं की बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है जगह जगह बैठकी होली देखी जा रही है मैदान से लेकर पहाड़ों तक बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है महिलाए हो या पुरूष सभी होली की मस्ती में झूम रहे हैं।
यहां पन्तनगर जवाहर नगर निवासी वरिष्ठ नेत्री एंव ऊधम सिंह नगर जिले की प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कडपाल के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने होली गीत गाए और नृत्य किया इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्वांग भी रचे। वही महिलाओं ने अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान महिलाओं ने पानी कैसे भरने जाओ”बृज में आयो नन्दलाल ऐसे तमाम गीत पर जमकर नृत्य किया।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि बसंत पंचमी के होली का सिलसिला शुरू हो जाता है रात में सरस्वती राग पर आधारित होली गीत घर घर जाकर गाए जाते हैं। इसे बैठी होली कहते हैं। जिसके बाद एकादशी के यह टोली दिन में निकलती है और खड़े होकर फाग गाती है इसे खड़ी होली कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहा परंपरा बर्षो से चली आ रही है उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इस दिन दूश्मन भी गले लग जाते हैं। उन्होंने लोगों से होली को रंगों के साथ मनाने एंव नशे से दूर रहने की अपील लोगों से की है।

और पढ़े  चमोली- PM मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष, बदरीनाथ समेत सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *