हल्द्वानी: कैंची धाम मेला- बाबा की भक्ति में रमा हल्द्वानी शहर,जगह-जगह बांटा बाबा के भक्तों ने प्रसाद

हल्द्वानी: कैंची धाम मेला- बाबा की भक्ति में रमा हल्द्वानी शहर,जगह-जगह बांटा बाबा के भक्तों ने प्रसाद

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर भक्तों ने शनिवार को हल्द्वानी में जगह लंगर और शरबत वितरण का आयोजन किया। रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड में आधे-आधे किमी के दायरे में हनुमान चालीसा और भजनों के बीच लंगर भी चला। कहीं शरबत वितरण तो कहीं फल और आलू चने के भंडारे का आयोजन किया। राहगीरों ने चाव से बाबा का प्रसाद चखा।

इधर एक भक्त हल्द्वानी निवासी नेवी में पूर्व सहायक कमाडेंट आरपी सिंह शनिवार को भूखे पेट पैदल यात्रा के साथ कैंची धाम को निकले। इस दौरान वह अपने साथ सामाजिक संदेशों की झांकी के साथ लोगों को जागरुक करते हुए निकले। उन्होंने बताया कि अन्न उपवास रखकर हल्द्वानी से पैदल मार्च करते हुए बाबा के धाम जा रहा हूं। मेरी झांकी की विशेषता ये रहेगी कि मेरी झांकी में प्रकृति संरक्षण व नशा उन्मूलन जैसे मुद्दों पर संदेश हैं जो प्रत्येक जन को प्रभावित करते हुए हल्द्वानी से कैंची धाम तक सबको जागरूक करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने आठ जून को नैनीताल में सिखों के पांचवे गुरु श्री अर्जुन देव की शहीदी दिवस पर पैदल जन जागृति यात्रा निकाली थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…