नैनीताल / रामनगर- दिल्ली के दंपति ने ड्यूटी कर रहे सिपाही के साथ की अभद्रता, सिपाही का फोन छीनकर फेंका, जानें पूरा मामला..

नैनीताल / रामनगर- दिल्ली के दंपति ने ड्यूटी कर रहे सिपाही के साथ की अभद्रता, सिपाही का फोन छीनकर फेंका, जानें पूरा मामला..

शनिवार दोपहर रामनगर कोतवाली में तैनात सिपाही विजेंद्र गौतम चीता मोबाइल में ड्यूटी पर तैनात था। यह सिपाही रानीखेत रोड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच दिल्ली निवासी सचिन दीक्षित एवं उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव दीक्षित ने अपनी कार नो पार्किंग जोन में खड़ी की थी। जिस पर इस सिपाही ने उनका चालान किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया इसी बीच कार में सवार महिला ने इस सिपाही के साथ जमकर अभद्रता की।

महिला ने सिपाही का कॉलर भी पकड़ कर खींचा, इतना ही नहीं महिला द्वारा सिपाही का फोन छीनकर उसे जमीन पर फेंक दिया गया। मौके पर महिला के हंगामा को लेकर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस पर काफी देर तक जाम भी लग गया। सिपाही द्वारा तुरंत घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली से भी पुलिस मौके के पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ भी दिल्ली के पर्यटकों द्वारा अभद्रता की गई। पुलिस दिल्ली निवासी दंपति व उनकी कार को कोतवाली ले आई। इस मामले में पीड़ित सिपाही ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सिपाही की तहरीर मुकदमा दर्ज कर रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…