हल्द्वानी:- उत्तराखंड राज्य में अब तक का सबसे ऐतिहासिक बजट।

Spread the love

 

 

 

त्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कल विधानसभा में पेश हुए बजट को आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है उन्होंने ने इसे नौकरीपेशा मध्यम वर्ग, किसानों, पर्यटन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ साथ हर व्यक्ति के लिए लाभकारी बताया।उन्होंने कहा कि इस बजट से उत्तराखंड को व्यापक लाभ मिलेगा और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने राज्य सरकार के विधानसभा में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया है। राज्य के इतिहास में पहली बार धामी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। बजट में जमरानी बांध के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बजट से कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, कनेक्टिविटी, आयुष और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य के समग्र विकास, आर्थिक संतुलन और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक अहम प्रयास है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट और भाजपा सगठन को बधाई दी है।

 


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: LPG संकट- सिलिंडर न मिलने से एजेंसी पहुंचे गुस्साए पार्षद, प्रबंधक के न मिलने पर जताया रोष
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love