हल्द्वानी:- उत्तराखंड राज्य में अब तक का सबसे ऐतिहासिक बजट।

 

 

 

उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कल विधानसभा में पेश हुए बजट को आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है उन्होंने ने इसे नौकरीपेशा मध्यम वर्ग, किसानों, पर्यटन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ साथ हर व्यक्ति के लिए लाभकारी बताया।उन्होंने कहा कि इस बजट से उत्तराखंड को व्यापक लाभ मिलेगा और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने राज्य सरकार के विधानसभा में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया है। राज्य के इतिहास में पहली बार धामी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। बजट में जमरानी बांध के लिए 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बजट से कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, कनेक्टिविटी, आयुष और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य के समग्र विकास, आर्थिक संतुलन और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक अहम प्रयास है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट और भाजपा सगठन को बधाई दी है।

 

और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…