हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही।

हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही।

हल्द्वानी में आज उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा-निर्देशो के क्रम में गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।<strong>हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी  कार्यवाही।</strong>
इधर उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।<strong>हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी  कार्यवाही।</strong>
आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता,कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…