हल्द्वानी / भीमताल:- अतिक्रमण मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने की महापंचायत।

हल्द्वानी / भीमताल:- अतिक्रमण मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने की
महापंचायत।

भीमताल में लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस भेजने से परेशान सैकड़ों व्यापारियों ने सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले भीमताल के रामलीला ग्राउंड में महापंचायत की इस मौके पर आक्रोशित व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर व्यापारियों को उजाड़ने से बचा सकती है। <strong>हल्द्वानी / भीमताल:- अतिक्रमण मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने की  महापंचायत।</strong>
बताते चले कि बीते दिनों हाईवे किनारे बसे सैकड़ों व्यापारियों को लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के नोटिस भेजे गए थे इसको लेकर व्यापारी में हड़कंप मच गया।व्यापारियो का आरोप है सरकार उन्हें उजाड़ने का काम रही है इसी के चलते सोमवार को नैनीताल जिले के सैकड़ों व्यापारियों ने भीमताल के रामलीला ग्राउंड में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक महापंचायत की।वही महापंचायत में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नैनीताल जिले की 25 ईकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।<strong>हल्द्वानी / भीमताल:- अतिक्रमण मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने की  महापंचायत।</strong>
इस मोके पर पहुचे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने व्यापारियों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि अतिक्रण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का काम किया तो सरकार को महंगा पडेगा
उन्होने कहा कि 50 साल से स्वरोजगार कर रहे व्यापारियों का अतिक्रमण के नाम बेरोजगार किया जा रहा है जिसका प्रांतीय मंडल विरोध करेगा।
उन्होने कहा कि एक सितंबर से प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर धरना प्रर्दशन किया जायेगा तथा 5 सिंतबर को सभी नगर कस्बो में विरोध प्रर्दशन कर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपेगे।


इसके आलवा वाक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर सरकार और प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है उन्होने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर व्यापारियों को छेड़ा तो सरकार को पांचों लोकसभा सीट गंवानी पड़ेगी।
उन्होने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर डराया जा रहा है तथा सरकार अगर चाहे तो अध्यादेश लाकर व्यापारियों को उजाड़ने से बचा सकती है लेकिन सरकार को व्यापारियों की भावनाओं से कोई मतलब नही है
उन्होने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर पतलोट,खनस्यू,गलनी,भीमताल,सलड़ी,के व्यापारियों के साथ गलत नही होने दिया जाएगा
उन्होने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है तथा किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

और पढ़े  विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…