हल्द्वानी- सीएम धामी के रोड शो में सड़क पर उमड़ी भीड़ दिखा जोश,भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

 

सीएम धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए नैनीताल रोड होकर तिकुनिया में पहुंची। यहां मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित किया। रोड शो में सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामिली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी मेयर समेत उत्तराखंड के सभी निकायों में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर निकायों और पंचायत में भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि इसी माह हम उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस माह के अंत में राष्ट्रीय खेलों की सौगात भी हल्द्वानी के लोगों  को मिलेगी और वह उसके साक्षी बनेंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…