हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित दृष्टिबाधित बच्चों क़े विद्यालय (नैब) पहुँच कर की बच्चों से मुलाक़ात

Spread the love

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित दृष्टिबाधित बच्चों क़े विद्यालय (नैब) पहुँच कर की बच्चों से मुलाक़ात

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ‘नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वागत गीत सुनाया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्रियों ने नवरात्रि के मौके पर दिव्यांग बच्चों का कन्या पूजन कर उनके पैर धोकर उन्हें उपहार दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है और वह ‘नैब’ में आकर इन बच्चों से मिले हैं जिस तरह सरकार दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है उसी तरह सरकार इस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेगी वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में हो रही चीफ साइंस एडवाइजर गोलमेज सम्मेलन को लेकर कहा कि g20 सम्मिट के लिए पूरे देश भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड को तीन महत्वपूर्ण आयोजनों का अवसर दिया है

उनमें आज हो रहा गोलमेज सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य एवं भव्य स्वागत हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि विदेशी मेहमानों को इसे देखकर बेहद खुशी हुई होगी और वह उत्तराखंड के इस समृद्ध संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम करेंगे।


बाइट – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

और पढ़े  व्यापारियों ने अधिकारियों को कमरे में बनाया बंधक, एडीबी के कार्यों में लापरवाही से नाराज

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *