लालकुआं: नारायणपुरम कालौनी में लगी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की बैट्री पर चोरों ने किया हाथ साफ..

लालकुआं: नारायणपुरम कालौनी में लगी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की बैट्री पर चोरों ने किया हाथ साफ..

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुम्टी स्थित नारायणपुरम कालौनी में लगी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की बैट्री पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ दिया आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर चोरी की गई बैट्री को सर पर रखकर ले जाते दिख रहा है घटना कल रात दो बजे की है फिलहाल पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है क्षेत्र में आएं दिन चोरी का घटनाऐं समाने आ रही है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त है वहीं स्थानीय पुलिस पूर्व की चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा कर भी नहीं पाई कि चोरों ने देर रात एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
ताजा मामला हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के गुम्टी स्थित नारायणपुरम कालोनी का है जहां अज्ञात चोर ने बीती देर रात कालोनी के शिव मंदिर के समीप जसवंत सिंह मेहरा के घर पास पुलिया पर लगी सोलर ऊर्जा लाइट की बैट्री पर हाथ साफ कर दिया वही मंदिर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई वहीं चोरी हुई बैट्री की कीमत हजारों रूपए बताई जा रही है इधर चोरी का पता सुबह सीसीटीवी कैमरों से लगा।इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें एक चोर बैट्री को चोरी कर सर पर रखकर ले जाते दिख रहा है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है वही लोगों की मानें तो कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है तथा पूर्व में कई चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस उनके खुलासे में अभी तक नाकाम साबित हुई है।साथ ही क्षेत्र में आएं दिन हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यक्त है।
इधर युवा नेता विजय लोहनी ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसा: भीषण टक्कर में एयरबैग भी नहीं दे पाए जिंदगी का साथ, हादसे ने ली भाई-बहनों की जान
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…