उत्तराखंड: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया आज से 2 दिन के उत्तराखंड दौरे पर, मलारी गांव में करेंगे प्रवास ।

उत्तराखंड: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया आज से 2 दिन के उत्तराखंड दौरे पर, मलारी गांव में करेंगे प्रवास ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वे 30 मार्च को सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में प्रवास करेंगे तो 31 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 30 मार्च को सुबह राज्य अतिथि देहरादून पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह से कैनाल रोड़ जाखन स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा
इसके बाद जीटीसी हेलीपैड देहरादून से आर्मी हेलीपैड मलारी चमोली के लिए रवाना होंगे। जहां से वह दोपहर 12ः30 बजे आईटीबीपी कैंप मलारी विलेज पहुंचेंगे। करीब एक घंटा आईटीबीपी कैंप में रूकने के बाद मंत्री मलारी के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे।

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह मलारी के अलावा आस-पास के कैलाशपुर, गुरगुटी, बंपा, गमशाली और नीति गांव का भी भ्रमण करेंगे। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकत्रियों से भी संवाद करेंगे और सीमांत क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करेंगे।

तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास
डॉ. रावत ने बताया कि मलारी भ्रमण के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 31 मार्च को वापस देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11ः30 बजे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसके अंतर्गत दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल तथा ईसीआरपी-2 एवं प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के अंतर्गत तीन जनपदों श्रीनगर (पौड़ी), रूद्रप्रयाग व नैनीताल हेतु स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास शामिल है। करीब तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

और पढ़े  भारत-तिब्बत व्यापार समय से 6 दिन पहले बंद: बर्फबारी की आशंका, व्यापारी गुंजी पहुंचे, इस बार फीका रहा कारोबार
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…