उत्तराखंड / Ramnagar जी-20: स्वास्थ्य और महामारी से बचाव को लेकर शुरू हुई जी-20 की बैठक,20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार इन 4 एजेंडों पर करेंगे मंथन।

उत्तराखंड / Ramnagar जी-20: स्वास्थ्य और महामारी से बचाव को लेकर शुरू हुई जी-20 की बैठक,20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार इन 4 एजेंडों पर करेंगे मंथन।

जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है। 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे।
मंगलवार को वैज्ञानिकों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर पर मंथन होगा। दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन होगा।

6 बजे तक चलेगी कांफ्रेंस-
तीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल है। इसके अलावा जो हमारा परंपरागत ज्ञान उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन कर उपयोग मंथन होगा।
चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जैसे एक संस्थागत तंत्र को विकसित कर संवाद के जरिये विकासशील और कम विकासशील देशों को लाभांवित किया जा सके, इस पर भी बातचीत होगी। कांफ्रेंस शाम करीब छह बजे तक चलेगी।

और पढ़े  अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन, डोला होगा रवाना
  • Related Posts

    रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    आईआईटी रुड़की परिसर में सुबह की सैर पर निकलीं प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल…

    उत्तराखंड: बदरीनाथ में बना आस्था का कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, धाम में पहली बार पहुंचे 17 लाख से अधिक श्रद्धालु

    बदरीनाथ धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने…