हल्द्वानी- मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत ।

Spread the love

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत ।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है। जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।
वही सीएम धामी ने धामी सरकार के 1 वर्ष पूरा होने को अपने लिए उत्तराखंड की जनता के लिए जिम्मेदारी का वर्ष बताया । और अपने को जनता के लिए सदैव समर्पित बताते हुए उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की बात कही। तो वही उत्तराखंड सरकार में दायित्वों का बंटवारे के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए सभी कार्य समय से पूरे होने की बात कही ।


बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

और पढ़े  हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *