Ramnagar जी-20 Summit: विदेशी मेहमानों का काफिला 6 थानों के बीच से गुजरा,झलक पाने को हाइवे किनारे उमड़ी भीड़

Spread the love

Ramnagar जी-20 Summit: विदेशी मेहमानों का काफिला 6 थानों के बीच से गुजरा,झलक पाने को हाइवे किनारे उमड़ी भीड़

पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद पुलिस और कमांडो ने डेलीगेट को सुरक्षा घेरे में ले लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के अलावा डेलीगेट के आसपास किसी को नहीं फटकने दिया गया। जिले में 350 जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही। डेलीगेट्स के काफिले के निकलने के दौरान पड़ने वाले क्षेत्रों को पांच-पांच मिनट के लिए जीरो जोन में तब्दील किया गया। विरोध की आहट के बीच सुव्यवस्थित ढंग से डेलीगेट्स के जिले से निकलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान 30 वाहनों का काफिला छह थानों के बीच से निकला।

मंगलवार को मेहमानों के आने से तीन घंटे पहले ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर लिया था। वहीं होटल रेडिशन ब्लू को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया था। होटल की छत से जमीन तक सिर्फ पुलिस ही दिखाई दी। होटल की ओर जाने वाली सड़क को भी इस दौरान जीरो जाेन में तब्दील किया गया। सवा घंटे होटल में रुकने के बाद मेहमानों का काफिला रामनगर के लिए रवाना हुए।

मेहमानो की सुरक्षा में पंतनगर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, गदरपुर, केलाखेड़ा और बाजपुर के थानों की पुलिस भी मौजूद रही। 60 किलोमीटर के रूट पर हर चार सौ मीटर में पुलिस की तैनाती देखने को मिली। पूरे रूट पर 1500 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मेहमानों के काफिले में लग्जरी बस के अलावा एक जैमर, एंबुलेस और पुलिस के वाहन थे।

और पढ़े  श्रावण शिवरात्रि - 135 वर्षों बाद दुर्लभ संयोगों में मनाई गई शिवरात्रि, शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भोले के भक्त

हाइवे किनारे उमड़े लोग-
रुद्रपुर में परशुराम चौक से डीडी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर हाइवे किनारे लोग काफिले को देखने के लिए एकत्र हुए थे। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद जैसे ही हाइवे को जीरो जोन किया गया तो लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। कुछ देर बाद हाइवे पर गुजरते वाहनों की कतार देखकर लोग इस दृश्य का गवाह बनने के लिए दूर से सेल्फी लेने लगे, कई लोगों ने वीडियो बनाया। विदेशी मेहमानों ने गाड़ियों की खिड़कियों से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *