पन्तनगर: सरकार की उपलब्धियां गिनाई, राज्य ने विकास के नये आयाम छूए

Spread the love

पन्तनगर: सरकार की उपलब्धियां गिनाई, राज्य ने विकास के नये आयाम छूए

पन्तनगर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने पिछले एक साल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश आज तेजी से बढ़ रहा है तथा सभी योजनाओं की घोषणा के साथ उसे पुरा भी किया जा रहा है ।
यहां अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में ऊधम सिंह नगर के भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा राज्य ने विकास के नये आयाम छूए है उन्होंने कहा कि इस एक साल में प्रदेश के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुई है तथा कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए नजीर बने।
उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है वहीं प्रदेश की जनता भी इस कानून को लेकर खुश है यहां तक कि दुसरे राज्य भी इस कानून को लेकर लोग उत्साहित हैं और अपने राज्य में लागू कर सकते हैं साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून लाने में उनकी बेहतर पहल है। भर्ती घोटालों से निपटने में पारदर्शी निति के तहत नकल माफिया को सलाखों के पहुंचाया उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार टच में हैं तथा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि किच्छा में बन रहे एम्स अस्पताल का 7 कारोड़ रूपये सरकार ने जारी कर दिया है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा सहित सम्पूर्ण प्रदेश सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है रोजगार को लेकर नौकरियां निकाली जा रही है हर क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कामी नहीं आने दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

और पढ़े  हरिद्वार- कांवड़ मेले में पहुंचे 4.80 करोड़ शिवभक्त, धर्मनगरी में छोड़ गए 7 हजार टन कूड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *