हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला-: आज SC में  सुनवाई, पुलिस सतर्क, एसपी ने ड्रोन के जरिये निगरानी के दिए निर्देश

Spread the love

 

ल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुप्रीम सुनवाई है। पुलिस ने सुनवाई के बाद की स्थिति से निपटने के लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने थाने में मातहतों को ब्रीफ किया। इसके बाद बनभूलपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। बता दें कि चार बार सुनवाई की तिथि आगे बढ़ चुकी है।

 

रेलवे जमीन मामले में सुनवाई के लिए दिसंबर से चार बार तारीख बढ़ चुकी है। पहले 2 दिसंबर, फिर 10 दिसंबर, 16 दिसंबर और 3 फरवरी को प्रकरण में सुनवाई होनी थी। सुरक्षा की समीक्षा के लिए बनभूलपुरा पहुंचे एसपी सिटी ने एसओ दिनेश फर्त्याल को ड्रोन के जरिये निगरानी के अलावा पिकेट पर पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद एसपी सिटी ने छतरी चौराहा पर खड़ी लावारिस कार की जानकारी ली। उन्होंने लंबे समय से खड़े वाहन का चालान काटने के निर्देश दिए। यहां से वह गलियों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

यह फाइनल प्रोसीडिंग नहीं है : सिद्दीकी

याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि मंगलवार को फाइनल प्रोसीडिंग नहीं है। अभी तो दोनों पक्षों को सुना जाना है। संभावना है कि इसमें एक या दो डेट लग सकती हैं। मामला कोर्ट में होने के कारण उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।

31 हिस्ट्रीशीटर में दो लापता

बनभूलपुरा थाने के रिकॉर्ड में 31 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दो हिस्ट्रीशीटर गायब हैं। 29 में से 12 को पुलिस ने थाने बुलाकर उनकी परेड कराई। शेष 17 पर पुलिस टीमों ने नजर बनाई है। थाना प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के साथ ही बनभूलपुरा कांड में जमानत पर छूटकर आए लोगों पर भी पुलिस की नजर है।

और पढ़े  कांग्रेस ने तमिलनाडू चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, उत्तराखंड से काजी निजामुद्दीन

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love