हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही ।

Spread the love

हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही ।

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के हल्द्वानी और गौलापार क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच के आदेश देने के बाद से ही जिला विकास प्राधिकरण और प्रशासन की टीम की कार्यवाही लगातार जारी है। प्राधिकरण की उपसचिव और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, ऋचा सिंह के द्वारा अवैध जमीन की खरीद-फरोख्त में लिप्त भू माफियाओ और बनाई जारी अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की जा रही है । वही आज भी प्राधिकरण की उपसचिव और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, ऋचा सिंह के द्वारा हल्द्वानी के गोजाजाली छेत्र में बिना जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बन रही 2 कालोनियों का खुद निरीक्षण कर अवैध पाए जाने पर जमीनों की नपाई कर उनको सील कर दिया गया । तो वही ऋचा सिंह ने बताया कि दरअसल गौलापार क्षेत्र में हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना है जिसके बाद से हल्द्वानी और गौलापार छेत्र की जमीनों की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क में चोरी सहित कई प्रकार की अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उनके द्वारा जमीनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अवैध तरीके से कालोनियां काटने और भूमि की खरीद-फरोख्त किए जाने को लेकर भी पूर्व में भी कार्यवाही की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी । और उनके द्वारा जांच के बाद इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बाइट – ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी


Spread the love
और पढ़े  धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *