पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व यातायात व्यवस्था में आ रही कठिनाईयों में सुधार के अवसरों का विश्लेषण के लिए नगर पालिका सभागार पौड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने शहर की समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बात रखी।
कार्यशाला में कार्यक्रम निदेशक मनोज पाण्डे ने कहा कि पौड़ी शहर में पानी सफ्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था आदि में आ रही कठिनाईयों में सुधार के लिए विभागों की सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सुगम, व्यवहारिक तथा पारदर्शी बनाये जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के सुझाव प्राप्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें उच्च अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे शहर में हो रही कठिनाईयों को जल्द दुरूस्थ किया जा सकेगा।<strong>पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।</strong>
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कार्यशाला में जो समस्याएं रखी गई हैं, उनमें से कई समस्याओं का समाधान जल्द किया जायेगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में पार्किंग की समस्या, पेयजल व कूड़ा प्रबंधन की समस्या रखी गई तथा उनसे संबंधित अधिकारी द्वारा समस्याओं को दुरूस्थ करने को उनकी राय भी ली गई।<strong>पौड़ी:- एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।</strong>

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…