हल्द्वानी- Accident: रामपुर रोड में 2 कारों में जोरदार भिड़ंत..उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत, दो गंभीर

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर के रामपुर रोड हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। टांडा जंगल में दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले कार सवार बनभूलपुरा के हैं। घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को बनभूलपुरा के एक परिवार के लोग अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार की टांडा जंगल में स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love