ऋषिकेश:  ट्रेन के चलते ही महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस कोच में दिया बच्ची को जन्म

 

हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बीच रास्ते बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने माता–पिता व परिजनों के साथ आज़मगढ़, पूर्वांचल से ऋषिकेश लौट रही थी।हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। कुछ ही दूरी तय करने के बाद महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दे दिया।

इस दौरान महिला की मां की सूझबूझ और सहयात्रियों की मदद से प्रसव सफल रहा। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर मां और नवजात को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार यह परिवार हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर का रहने वाला है। वे किसी कार्यवश अपने गांव आज़मगढ़ गए थे और ऋषिकेश लौट रहे थे।

और पढ़े  रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…