चमोली- सवाड़ में अमर शहीद सैनिक मेले में पहुंचे CM, सड़क BRO को ट्रांसफर न होने से नाराज हैं यहां लोग

सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के देवाल सवाड़ गांव में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेले में पहुंचे। तीन दिवसीय मेले में गांव के अमर शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शुक्रवार को सर्वदलीय संयोजक मंडल की बैठक में संयोजक मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत लोनिवि की ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित नहीं होने पर नौ दिसंबर से धरना- प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।

शनिवार शाम को पुलिस ने देवाल बाजार में फ्लैग मार्च किया। विधायक भूपाल राम टम्टा व एडीएम विवेक प्रकाश भी सवाड़ गांव पहुंचे। संयोजक मंडल के सदस्यों से अपनी बात मुख्यमंत्री से रखने का आग्रह किया जा रहा है। संयोजक मंडल के महाबीर बिष्ट, केडी मिश्रा व सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को इस सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित करने का ज्ञापन देगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…