हल्दूचौड़: वाहन स्वामियों ने दिया विधायक डॉ. मोहन बिष्ट आवास पर धरना

Spread the love

 

लालकुआं

गौला उपखनिज खरीद दाम को पूर्ववत कर रेट लिस्ट मुख्य द्वार पर चस्पा किए जाने की मांग के लिए आंदोलित गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने शुक्रवार को विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के आवास के सामने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया।

वाहन स्वामियों का कहना था कि विधायक ने आश्वासन दिया था कि घटाए हुए रेट को पूर्ववत कर सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराएंगे लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई। इसके विरोध में विधायक डॉ. बिष्ट के आवास पर धरना दिया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक अपने रेट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं करते, आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में राजू चौबे, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, भगवान धामी, रमेश चंद्र, इंदर सिंह नयाल, हरीश कांडपाल, विजय खोलिया, रमेश कांडपाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, सुभाष शर्मा आदि वाहन स्वामी शामिल रहे। संवाद


Spread the love
और पढ़े  Road Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love