हल्दूचौड़: आखिरकार इस रेट पर बन ही गई बात, 15 से गौला में उतरेंगे खनन वाहन

 

 गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले भाड़े लेकर चल रहा विरोध थम गया है। विधायक मोहन बिष्ट की ओर से क्रशरों में 30 रुपये का रेट निर्धारित करने के आश्वासन के बाद अब 15 फरवरी से गौला में वाहन उतरेंगे। बता दें कि खनन कार्य में लगे वाहन स्वामी रेट को लेकर आंदोलित थे।

इधर, गौला खनन समिति अध्यक्ष रमेश जोशी ने यहां हुई बैठक में चेतावनी दी कि यदि 30 रुपये से कम भाड़ा किया गया तो उसी दिन वाहनों के चक्के रोक दिए जाएंगे। वहां महामंत्री जीवन कबडवाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद जोशी, शंकर जोशी, कीर्ति पाठक, हेमचंद दुर्गापाल, इंदर सिंह पनेरी, इंदर सिंह नयाल, रमेश चंद कांडपाल, जीवन बोरा, पंकज दानू, वीरेंद्र दानू समेत कई वाहन स्वामी थे।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…