हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बच्ची का एम्स में उपचार
घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मासूम को लेकर परिजन एम्स पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








