हल्दूचौड़/मोटाहल्दू:- अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ पिया,उपचार के दौरान हुई मौत ।

Spread the love

हल्दूचौड़/मोटाहल्दू:- अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ पिया,उपचार के दौरान हुई मौत ।

संवाददाता- सुनील कुमार

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटाहल्दू में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया, कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: 66 वर्ष का इतिहास समेटे बंद हुआ प्राथमिक स्कूल पाटा..
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *