पैसों का लालच: 15 साल की बेटी को मां ने तीन लाख में बेचा,500-500 के नोट गिनते कैमरे में कैद..

 

पंजाब के पटियाला स्थित नाभा ब्लॉक के गांव छन्ना नत्थूवाला में मां व नानी की ओर से पैसों के लालच में 15 साल की नाबालिग बच्ची को तीन लाख रुपये में राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है।

 

शादी के फोटो आए सामने
आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवा दी गई, जिसके फोटो सामने आए हैं। अब थाना भादसों पुलिस बच्ची की दादी की शिकायत पर मामले में आरोपी मां, नानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 

राजस्थान से छुड़ाई गई नाबालिग
नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान से छुड़ा लिया गया है और मामले में केस दर्ज करके बच्ची की मां किरनजीत कौर और उसकी नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल हैं।

 

पीड़िता की उम्र महज 15 साल
पीड़ित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके छोटे बेटे बलजीत कौर की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़िता भी है।

और पढ़े  अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक, रामास्वामी भी विवादों में

 

पीड़िता के मां-बाप का हो रखा है पंचायती तलाक
आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी, लेकिन अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी।

 

नानी और मां ने रची किशोरी को बेचने की साजिश
इसके बाद किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की किशोरी को तीन लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया। पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की दादी को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत की।

 

राजस्थान पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया
डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते जांच की, तो पता चला कि बच्ची को राजस्थान में बेचा गया था और उसकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया और अब वह अपने मामा के पास रह रही है।

 

पीड़िता की मां और नानी गिरफ्तार
डीएसपी मनदीप कौर चीमा ने कहा कि बच्ची की मां और नानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में बच्ची की दादी के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 143 (1), 61 (2), 9, 10, 11 बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

 

  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…