प्यार में फंसाया: पानीपत की किशोरी से UP में सामूहिक दुष्कर्म, नौ माह तक बंधक बना कराई वैश्यावृत्ति

Spread the love

 

पानीपत जिले की 17 साल की एक किशोरी के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपी किशोरी को एक साल पहले शादी का झांसा देकर ले गया था। जहां नजीबाबाद के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे अपने गांव में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां आरोपी के भाई व जीजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नौ माह तक बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई। वह किसी तरह से छूटकर पानीपत अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

 

पानीपत की औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और पानीपत के सेक्टर-29 में किराए के कमरे में रहती थी।

पानीपत के औद्योगिक सेक्टर-29 थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गरीब परिवार से है और उसके सात भाई-बहन हैं। करीब एक साल पहले उसकी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कल्हेडी फाटक जलालाबाद निवासी सलमान के साथ पहचान हुई।

कोल्ड ड्रिंक में दिया नशीला पदार्थ
सलमान उससे बात करने लगा और उससे शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। 23 सितंबर 2024 को सलमान ने उसे मिलने के लिए संजय चौक पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो वहां सलमान पहले से खड़ा था। सलमान ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिससे उसे नशा होने लगा।

इसके बाद उसे होश आया तो वह नजीबाबाद के एक होटल में थी। जहां पर सलमान ने उसके साथ संबंध बनाए और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।

वह उसे लेकर कोटद्वार के एक होटल में ले गया। जहां पर रुपये लेकर गलत काम करने की बात करने लगा तो होटल मालिक ने उम्र कम होने की बात कहकर वहां से वापस भेज दिया।

इसके बाद सलमान उसे अपने गांव में ले गया और बंधक बना लिया। जहां पर सलमान का भाई चांद, तीन बहनें और जीजा अबू कलम भी मौजूद था। चार-पांच दिन बाद सलमान की मां नईमा ने उसके कमरे में एक व्यक्ति को भेजा। जिसने कहा कि उसने उसके नाम के पैसे दिए हैं।

व्यक्ति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। किशोरी का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई और प्रत्येक दिन नए-नए व्यक्ति से पैसे लेकर उसके पास भेजा। सलमान के भाई और जीजा ने भी उसके साथ गलत काम किया।

गर्भपात कराया
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो सलमान उसे लेकर एक चिकित्सक के पास पहुंचा। जहां पर पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसका गर्भपात कराया गया। इस दौरान उसने चोरी से सलमान का फोन लेकर अनी मां को पूरी बात बता दी।
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...

आरोपी डर गए और उसे मारने के लिए घर के पास ही रेलवे लाइन पर पहुंच गए। लेकिन वहां भीड़ जमा हो गई। जिस कारण उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पर पहुंची।

पुलिस ने सलमान, उसके भाई चांद, जीजा अबु कलाम, पिता मकसूद, मां नईमा व तीन बहनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाल कल्याण समिति ने की काउंसिलिंग
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है। समिति द्वारा किशोरी की काउंंसिलिंग भी की गई है। दोबारा किशोरी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।

किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।– सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love