सांड का हमला- 2 युवकों को सांड ने हवा में उछाल कर मार डाला,फिर पेट में घुसा डाले सींग, देखकर दहल गए लोगों को दिल

 

गरा के बाह में कैंजरा मार्ग पर डेरक के पास रविवार रात करीब 9:15 बजे बाइक से टकराने पर सांड़ ने बाइक सवारों लाल खां (21) और उजैब (15) को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। दोनों के पेट में सींग घुस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तीसरे साथी दानिश की बाइक से उछलकर खेत में गिर जाने से जान बच गई।

अभयपुरा के राजू की बाह में बाइक मरम्मत की दुकान है। राजू ने बताया कि सुनरट्टी गांव के उजैब और दानिश उनकी दुकान पर काम करते थे। रविवार को बेटे की छठी की दावत थी, जिसमें दोनों शामिल होने आए थे। दावत के बाद भाई लाल खां दोनों को छोड़ने के लिए बाइक से बाह के लिए निकले थे। रात करीब 9:15 बजे डेरक गांव के पास सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई।

टक्कर लगने से सबसे पीछे बैठा दानिश उछलकर खेत में जा गिरा। जबकि भाई लाल खां और उजैब बाइक में फंसे रह गए। सांड़ ने दोनों को सींग पर उठाकर सड़क पर पटका। इससे दोनों के पेट में सींग घुस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उजैब को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाल खां की मौत सैफई पीजीआई ले जाते समय हुई।

एक साल पहले हुई थी लाल खां की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले अभयपुरा के लाल खां की एक साल पहले रवीना के साथ शादी हुई थी। बेटे का शव देख बेसुध हुई मां गुड्डी ने बताया कि बचपन में ही लाल खां के सिर से पिता नवी खां का साया छिन गया था। शादी के एक साल बाद ही विधवा हुई रवीना की भी रो-रोकर हालत खराब है। गुड्डी ने बताया कि उजैब और लाल खां पैदल ही घर से निकल रहे थे। तब राजू के कहने पर लाल खां दोनों को बाइक से छोड़ने के लिए बाह गया था। लाल खां ने छठी की दावत भी नहीं खाई थी।

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...

सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी
डेरक पर सांड़ की टक्कर से अभयपुरा के लाल खां, सुनरट्टी के उजैब की मौत सड़क पर घूमते छुट्टा मवेशियों का सवाल छोड़ गई है। सवाल यह भी है कि जब मवेशी सड़क पर घूम रहे हैं, पशु कैचर टीमें क्या कर रहीं हैं? कैंजरा रोड पर भदावर डिपो कार्यशाला, डेरक, अभयपुरा में सड़क पर गोवंश खड़े और बैठे रहते हैं। वाहन निकलने पर टस से मस नहीं होते। बाह कस्बे में जैन नगर क्षेत्र, पेट्रोलपंप क्षेत्र में सड़क पर छुट्टा मवेशी घूमते हैं। दो दिन पहले बाह में वाहन की टक्कर से एक गोवंश मर भी गया था। वहीं, बटेश्वर मार्ग पर खांद तिराहे, बिजकौली के पास गोवंश के झुंड सड़क पर रहते हैं। बाह स्टेट हाईवे पर होलीपुरा, चौसिंगी, जैतपुर, बड़ागांव में छुट्टा मवेशी आए दिन हादसे की वजह बनते हैं। देहात की अन्य सड़कों पर भी कमोवेश यही हाल है।

  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…