डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइंस सोनीपत में 101 कुंडीय हवन का भव्य आयोजन

 

 

 

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइंस सोनीपत में आर्य युवा समाज के सौजन्य से 101 कुंडीय हवन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ग्रीन पार्क, नजदीक परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैदिक संस्कृति का प्रसार, स्वच्छ वातावरण, नशा उन्मूलन और सकारात्मक ऊर्जा का संवर्धन था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी हेडक्वार्टर सुश्री प्रबीना पी. ,रिटायर्ड इंस्पेक्टर श्री कदंब सिंह राणा, तथा बाल विद्यालय के प्रभारी श्री हरेंद्र जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने हवन हेतु दान राशि प्रदान की और छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से सावधान रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को दैनिक भास्कर और पंजाब केसरी के पत्रकारों ने भी कवरेज किया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने नशा त्यागने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्रों ने नशा मुक्ति रैली निकालकर प्रभावशाली नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं।* कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, अनुशासन और उत्साह का सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

 

और पढ़े  CM शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में लागू होगा यूसीसी, छह महीने में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएंगे कानून
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…