मांस से भरे 2 कंटेनर पकड़े, FSL टीम और डॉक्टर कर रहे जांच, गोरक्षक-हिंदू संगठनों के जुटने से तनाव

 

रतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांस से भरे दो कंटेनरों को कब्जे में लिया। जानकारी सामने आने के बाद थाने के बाहर भारी भीड़ जुट गई, जिसमें गौ-रक्षक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल थे। भीड़ की ओर से दावा किया गया कि कंटेनरों में गौ-मांस भरा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम और पशु चिकित्सक विभाग को विस्तृत जांच के लिए बुलाया।

जांच दल के पहुंचते ही कंटेनरों की सील तोड़ी गई और मांस के सैंपल लिए गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में तथ्य स्पष्ट रह सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मांस किस प्रकार का है, यह केवल रिपोर्ट आने के बाद ही प्रमाणिक रूप से कहा जा सकेगा।

 

सेवर सीओ ग्रामीण कन्हैयालाल ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि मथुरा से भरतपुर की ओर दो कंटेनर मांस लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही कंटेनरों को रोककर थाने में खड़ा कराया गया। उन्होंने कहा कि एफएसएल और पशुपालन विभाग की टीम सैंपल की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मामले में यह भी सामने आया है कि दोनों कंटेनर बरेली से मुंबई की ओर जा रहे थे और इनमें बड़ी मात्रा में मांस लदा हुआ था। पुलिस ने भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या तनावपूर्ण स्थिति न बन सके।

और पढ़े  आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें...

वर्तमान में सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि कंटेनरों में बरामद मांस प्रतिबंधित गौ-मांस है या सामान्य भैंस/बकरे का मांस।

  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…