सरकार की तैयारी : अब बाहर से आने वालों लोगों की होगी कोविड जांच, चारधाम यात्रा को देखते हुए राज्य सरकार हुई सतर्क

चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सतर्क हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके अलावा कोविड सैंपल जांच दोगुनी की जाएगी।प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं और पर्याप्त मानव संसाधन हो। संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग, ट्रेकिंग व ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस रखा जाए।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…