आम बजट 2026-27: अगले 5 साल बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी सरकार, वित्त मंत्री का एलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार अगले पांच वर्षों के दौरान बायोफार्मा सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे देश के दवा उद्योग को मजबूती मिलेगी।

 

क्या होती हैं बायोलॉजिक्स दवाएं?
बता दें कि बायोफार्मा या बायोलॉजिक्स ऐसी दवाएं होती हैं जो रसायनों से नहीं, बल्कि जीवित कोशिकाओं और ऊतकों से बनाई जाती हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

 

सेमीकंडक्टर निर्माण को लेकर नया एलान
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार विनिर्माण, रणनीतिक और उभरते क्षेत्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और उन्नत तकनीक समेत छह अहम क्षेत्रों में विशेष कदम उठाएगी। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत अब ऐसे उपकरण और सामग्री तैयार की जाएंगी, जिन पर पूरी तरह भारतीय बौद्धिक संपदा का अधिकार होगा।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करता है इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन
सतारमण ने यह भी बताया कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करता है और इसका मकसद देश में मजबूत सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले उद्योग खड़ा करना है। इसके अलावा सरकार ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को महत्वपूर्ण खनिज से जुड़ी सुविधाएं स्थापित करने में मदद देगी।

और पढ़े  स्टीलिंग अफेक्शन: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण का फैसला, साथियों की पत्नियों से अवैध संबंध रखने में मेजर बर्खास्त
  • Related Posts

    सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    दिल्ली की एसईएम कोर्ट ने सीजेपी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा यह फैसला पुलिस की मांग…

    दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ…