गंगोत्री-यमुनोत्री धाम: जयकारों से गूंजते धाम..हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश,अद्भुत अहसास..

Spread the love

 

क्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से धामों में पहली पूजा हुई।

वहीं कपाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

कपाटोद्धघाटन के मौके पर मां गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे।
Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

यहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंतल फूलों से सजाया गया।

 

Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: सुबह से मौसम खराब, पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ तूफान की चेतावनी
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love