सामूहिक दुष्कर्म- दोस्तों ने भी लूटी अस्मत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फरेबी ने दिया एक और दर्द

आगरा के इरादतनगर गांव के युवक ने 18 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसाया। उसे बहला कर खेत में लेकर गया। खुद संबंध बनाए और फिर दोस्तों के आगे परोस दिया। दोस्तों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। युवती युवक से गुहार लगाती रही पर आरोपी नहीं माने। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। एक महीने बाद एक दोस्त ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी और उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है।

रविवार को इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो वायरल हुआ है।वीडियो में युवती खेत में आपत्तिजनक अवस्था में रो -रोकर युवक पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। अब मैं तुम पर विश्वास नहीं करूंगी। मैंने तुम पर भरोसा किया और तुमने मेरे साथ क्या किया। पीड़िता रोते हुए हाथ जोड़ रही है। उसे छोड़ने के लिए कह रही है। अन्य युवक हंसते हुए मजाक उड़ा रहे हैं।
उसी वीडियो में एक अन्य स्थान का वीडियो भी एडिट कर जोड़ा गया है। वीडियो बनाने वाला दो युवकाें से युवती के साथ गलत काम करने के बारे में आपत्तिजनक बातें पूछ रहा है। युवक भी खुद के गलत काम करने के बारे में बता रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य युवक बाइक से आता है और युवती के साथ हुई घटना के बारे मेें आपत्तिजनक चर्चा कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने पहले वीडियो में दिख रही युवती का पता लगाया। जानकारी हुई की वीडियो एक माह पूर्व बनाया गया था। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि 17 जून को गांव का युवक छोटे उनके घर आया। कहा कि तुम्हारी मां खेत पर गुटखा मंगा रही हैं। वह दुकान से गुटखा लेकर खेत जाने लगी।

रास्ते में छोटे,विशाल और आकाश ने रोक लिया। आकाश ने हाथ पकड़े और खेत में ले गया। छोटे ने दुष्कर्म किया और विशाल ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीच-बीच में मिलते रहने के लिए कहा। वह डर गई थी इसलिए शिकायत नहीं की। आज पता चला कि आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस ने छोटे और विशाल काे हिरासत में लिया है। युवती की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अगर कोई अन्य भी शामिल पाया गया तो उनके भी नाम दर्ज किए जाएंगे।
और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…