प्रदेश के इन 33 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बाराबंकी में बना रिकॉर्ड

यूपी में अच्छी बारिश का दौर अभी बना हुआ है।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 34 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बाराबंकी में सर्वाधिक 118.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में 85.6 मिमी, श्रावस्ती में 79.4 मिमी, हमीरपुर में 70 मिमी और रामपुर में 68.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

यहां है अति भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आसपास।

छत गिरने से पांच की मौत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सीकरी गांव में रविवार रात बारिश के बीच कच्चे मकान की छत गिरने से पिता इस्लाम (58) और चार बच्चों रुखसार (10), अलसीबा (4), आहद (5) और एक साल के जीशान की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त परिवार साथ बैठकर खाना खा रहा था।

 

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

दिन और रात के तापमान में महज डेढ़ डिग्री का रहा अंतर

 राजधानी में रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। घने बादलों के बीच सूरज पूरे दिन नजर नहीं आया। लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दिन और रात के तापमान में महज 1.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। शाम तक शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है और इसका असर राजधानी में भी दिख रहा है। सोमवार को भी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…