G20 first meeting today: आज भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली बैठक आज,कई देशों के प्रतिनिधि पहुंच कोलकाता।

Spread the love

G20 first meeting today: आज भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली बैठक आज,कई देशों के
प्रतिनिधि पहुंच कोलकाता।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली बैठक आज से कोलकाता में शुरू हो रही है। 9 से 11 जनवरी तक चलने वाली इस बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि वित्तीय समावेशन पर वैश्विक साझेदारी (GPFI) को लेकर मंथन करेंगे। तीनों दिनों में कई सत्र व बैठकें होंगी। जीपीएफआई की कोलकाता बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के सदस्य देशों के कई प्रतिनिधि कोलकाता पहुंच चुके हैं। यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। बैठक के लिए सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता को सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक जी-20 के विशेष फ्लेक्स व पोस्टर लगाए गए हैं।कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर इंडियन म्यूजियम, हावड़ा ब्रिज, ठाकुरबाड़ी सहित सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों को विशेष तौर पर सजाया गया है। विदेशी मेहमानों को इसका भ्रमण कराया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वित्तीय समावेशन पर साझेदारी को लेकर हो रही इस बैठक में सदस्य देशों के वित्तीय प्रणाली के बुनियादी ढांचे में सुधार, नई तकनीकों के इस्तेमाल, फंड ट्रांसफर को आसान बनाने, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सदस्य देशों के बीच डिजिटल खाई को पाटने जैसे अहम मुद्दों पर विचार होगा।
जीपीएफआई पर बैठक में जी-20 से जुड़े कई देशों के प्रतिनिधियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, वित्त मंत्रालय, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों व वित्त संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बता दें, इस संगठन की अध्यक्षता इसी साल भारत को मिली है। इस दौरान पूरे साल देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की सैकड़ों बैठकों का आयोजन होने वाला है। भारत अपने नेतृत्व में इस संगठन को नए आयाम देने व नए उच्च स्तर पर पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में है।

और पढ़े  गोवा बोर्ड 12th Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं में 92.96% बच्चे पास, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *