भीषण हादसा: टैंकर से टकराया बेकाबू ट्रेलर, फिर 6 वाहनों के उड़े परखच्चे,3 लोगों की मौके पर मौत

उदयपुर जिले में पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार को एक के बाद एक छह वाहनों की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

 

पीर बावजी के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र में पीर बावजी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पत्थरों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसकी टक्कर एक टैंकर से हो गई। इसके बाद टैंकर की चपेट में तीन कारें भी आ गईं, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

 

कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि एक फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर के बाद कई लोग वाहनों के नीचे फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताई घटना की स्थिति
घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा के उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली ने बताया कि पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया, जिसके बाद एक-एक कर वाहन आपस में टकराते चले गए। उन्होंने बताया कि आठ से अधिक लोग अलग-अलग गाड़ियों में फंसे हुए थे।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया।

और पढ़े  ईरान पर बौखलाया अमेरिका: ट्रंप बोले- आसान या मुश्किल एक रास्ता चुनना ही होगा, देश से क्यों निकाले दो राजनयिक?

पुलिस और प्रशासन की टीम क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु करने के प्रयास में जुटी रही। देर तक हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…