G-20 In उत्तराखंड:-जी-20 का तीसरा कार्यक्रम होगा रामनगर में,मार्च में होगी पहली बैठक।

G-20 In उत्तराखंड:-जी-20 का तीसरा कार्यक्रम होगा रामनगर में,मार्च में होगी पहली बैठक।

ऋषिकेश में दो कार्यक्रमों के साथ ही अब जी-20 का तीसरा कार्यक्रम रामनगर में होगा। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद मामले में सचिव सामान्य प्रशासन ने आयुक्त कुमाऊं और डीएम नैनीताल व डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर तैयारियां तेज करने को कहा है।जी-20 समिट के तहत दो के बजाय तीन वर्किंग ग्रुप की बैठक उत्तराखंड में होगी। पहली बैठक 26 से 28 मार्च के बीच रामनगर में होगी। यहां जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम होगा, जिसमें 70 विदेशी और 30 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बृहस्पतिवार को जैसे ही केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय के सूद का पत्र मुख्य सचिव के पास पहुंचा, तत्काल सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दीं। आयुक्त के अलावा जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर तैयारियों के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि 25 से 27 मई के बीच वर्किंग ग्रुप ऑन एंट्री करप्शन की दूसरी बैठक ऋषिकेश में होगी। यहां 20 देशों के 200 प्रतिनिधि तीन दिन तक भ्रष्टाचार रोकने की चुनौतियों, उनके समाधान पर मंथन करेंगे। तीसरी बैठक 26 से 28 जून के बीच होनी है। यह वर्किंग ग्रुप ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी। इसमें देश-दुनिया के इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों, नई तकनीकों आदि पर चर्चा की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध बनेगा किशाऊ, नौंवा है टिहरी, एशिया में किस बांध की कितनी ऊंचाई
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…