शिलान्यास: पीएम मोदी ने किया 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, पहली वंदे मेट्रो को किया रवाना

Spread the love

शिलान्यास: पीएम मोदी ने किया 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, पहली वंदे मेट्रो को किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 8,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उन घरों को लाभार्थियों को सौंपा, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 30 हजार से अधिक नए घरों के निर्माण को मंजूरी दी और इसके लिए पहली किस्त जारी की।

पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे मेट्रो को भुज से अहमदाबाद के लिए रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने कई वंदे ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और पहली 20 कोच वाली ट्रेनें शामिल हैं।

उन्होंने कहा, 100 दिन के इन फैसलों में देश के हर नागरिक, हर परिवार, हर वर्ग के कल्याण की गारंटी पक्की हो गई है। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं पर काम शुरू हुआ है। चुनाव के दौरान मैंने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी देश को दी थी, इस गारंटी पर तेजी से काम हो रहा है। गांव हो या शहर, हम सभी के लिए बेहतर जिंदगी जीने की व्यवस्थाएं जुटाने में लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, हर कोई आज गणेश उत्सव मना रहा है। आज मिलाद-उन-नबी भी मनाया जा रहा है। देशभर में कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। इन उत्सवों क समय में विकास का उत्सव भी जारी है। आज यहां 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज नमो रैपिड रेल का भी उद्घाटन हुआ है।

और पढ़े  एक-दूजे के हुए अर्जुन-सानिया- क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने की शिरकत, अंबानी परिवार भी मौजूद

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला,सेंसेक्स 933 अंक टूटा, निफ्टी 23700 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.58 अंक या 1.21% गिरकर 75,930.13 अंक पर आ गया। वहीं…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- बेरुत में मृतकों की संख्या बढ़ी, स्विट्जरलैंड ने तेहरान में दूतावास अस्थायी रूप से बंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *