गैस सिलिंडर Shortage- 48 घंटे का बचा है समय, बंद हो जाएंगे अधिकांश होटल-रेस्तरां! ठेल वालों को लगेगा तगड़ा झटका

पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति के कारण सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे होटल-रेस्तरां और स्टॉल संचालकों के पास करीब दो दिन का ही स्टॉक बचा है। संचालकों का कहना है कि आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो अगले 48 घंटे में अधिकांश छोटे होटल-रेस्तरां बंद हो जाएंगे।

 

होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जिले में 900 से अधिक होटल एंड रेस्तरां हैं। 8000 से अधिक स्टॉल, ठेल और हलवाई की दुकानें हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की कटौती होने पर सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। गैस एजेंसी से लगातार संपर्क करने पर भी आपूर्ति के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम सिलिंडर मिले हैं।

व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में आ रही दिक्कत
सुल्तानगंज पुलिया के मिष्ठान विक्रेता ताराचंद ने बताया कि बीते सप्ताह से व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे बिक्री पर भी असर पड़ा है। सिलिंडर नहीं मिला तो खाद्य सामग्री कैसे बनेगी, मजबूरी में बंद करना पड़ेगा।

प्रभावित हुआ व्यापार
गांधी नगर के मिष्ठान विक्रेता वरुण कुमार का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है। एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री भी कम ही बन पा रही है। इससे व्यापार प्रभावित हुआ है।
और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर बंद
गंगा गैस एजेंसी के मैनेजर कमल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी है।
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…