एक-दूजे के हुए अर्जुन-सानिया- क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने की शिरकत, अंबानी परिवार भी मौजूद

Spread the love

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने गुरुवार पांच मार्च को सात फेरे लिए। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।

 

शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि भी बेटे की शादी पर खुश नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सारा तेंदुलकर भी गुलाबी साड़ी में खूब जंचीं।

 

 

मुंबई में हुई इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। आइए जानते हैं…

  • आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी शादी में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पीछे घूमकर फैंस का अभिवादन भी स्वीकार किया।
  • भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रैना फिलहाल टी20 विश्वकप की कमेंट्री टीम का भी हिस्सा हैं।
  • महेंद्र संह धोनी भी साक्षी के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे। धोनी अब आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे।
  • इरफान पठान भी पत्नी सफा बेग के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वहीं, पृथ्वी शॉ गर्लफ्रैंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में दिखे।
  • टी20 विश्वकप में नहीं खेल रहे श्रेयस अय्यर को भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ क्रिकेटर अमान खान भी दिखे। अमान इस सीजन सीएसके की टीम का हिस्सा होंगे।
  • युवराज सिंह भी पत्नी हेजल कीच के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों साथ में बेहद क्यूट दिख रहे थे।
  • 2024 टी20 विश्वकप में भारत की खिताबी जीत में टीम के कोच रहे राहुल द्रविड़ भी पत्नी विजेता के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। विजेता साड़ी में दिखीं, जबकि द्रविड़ शेरवानी में दिखे।
  • अजिंक्य रहाणे भी पत्नी राधिका के साथ अर्जुन-सानिया की शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, हरभजन सिंह पत्नी गीता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • बॉलीवुड सेलेब्स में अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल हुए।
  • मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए। उनके साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी पहुंचे। अंबानी परिवार ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।
  • शाहरुख खान भी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे।
और पढ़े  आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

 

 

 

कौन हैं सानिया चंदोक?
अर्जुन की पत्नी, सानिया, मुंबई की एक आंत्रप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उन्होंने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और आंत्रप्रेन्योर  के तौर पर अपने काम करती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love