अयोध्या: राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत

अयोध्या: राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत

अयोध्या स्थित राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मामले में उत्तर प्रदेश और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मोहम्मद मकसूद अंसारी को भागलपुर से गिरफ्तार किया। मकसूद भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के मस्जिद गली का निवासी है, उसे उसके आवास से ही पकड़ा गया। आरोपी के पास से 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें से एक से मोबाइल से धमकी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य मोहम्मद आमिर से संपर्क होने की बात भी सामने आई है।

यूपी पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ अयोध्या ले गई है। भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अंसारी अयोध्या के किसी मामले में अभियुक्त था जिसे गिरफ्तार कर अयोध्या पुलिस अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह पिछले कई दिनों से देश विरोधी पोस्ट शेयर कर रहा था.

गिरफ्तार मकसूद की मां का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और वह केवल नौकरी के सिलसिले में बात कर रहा था। मां के अनुसार, मकसूद ने चंडीगढ़ में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अयोध्या लेकर आई पुलिस
आरोपी के पास से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, वह भी बरामद कर लिया गया है। बिहार में पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस शनिवार को अयोध्या पहुंची। खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने उसके किसी आतंकी संगठन से तार जुड़े होने की आशंका में पूछताछ की। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी आरोपी से कई चरणों में पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे: साहिल की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, महिला दोस्त से आखिरी बातचीत में कहा- मुझसे गलती हो गई

राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त को धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस काम में पुलिस की विभिन्न टीमों को लगाया गया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…