बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर, PM मोदी की चिंता पर BNP ने जताया आभार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

एक्स पर किए पोस्ट में बीएनपी ने लिखा कि पार्टी भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनात्मक संदेश और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि पार्टी इस सद्भावना और हर तरह की मदद देने की तैयारियों के लिए भारत का गहराई से आभार व्यक्त करती है।

पीएम मोदी ने क्या दिया था संदेश
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहले एक्स पर लिखा था कि वह बेगम खालिदा जिया की खराब होती सेहत से गहराई से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया ने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीएम मोदी ने बीएनपी प्रमुख के त्वरित स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस कठिन समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

खालिदा जिया की हालत बहुत गंभीर
बता दें कि 80 वर्षीय खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गंभीर सीने के संक्रमण के बाद भर्ती किया गया था, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ा। भर्ती होने के कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। चार दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया, क्योंकि उनकी कई स्वास्थ्य समस्याएं एक साथ गंभीर हो गई थीं। अब उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है और स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम भी लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

और पढ़े  वकील का कत्ल: कानपुर के मोनू को दी गई थी 10 लाख की सुपारी, अपहरण के बाद ही दबाया गला, फिर किया ये काम

बीएनपी नेताओं ने कही ये बातें
खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने बताया कि खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि अब कुछ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है, बस पूरे देश से दुआ की अपील है। वहीं बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी कहा कि उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में पिछले कुछ दिनों से कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

पहले से कई बीमारियों से ग्रसित
गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया लंबे समय से कई पुरानी बीमारियों से जूझ रही हैं, जिसमें लिवर और किडनी की समस्याएं, डायबिटीज, आर्थराइटिस और आंखों से जुड़ी गंभीर दिक्कतें भी शामिल है। ऐसे में जब अस्पताल में भर्ती होने के बाद इन बीमारियों ने मिलकर उनकी स्थिति और जटिल बना दी है।

  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…